रायपुर : कबीरधाम जिले में दस रिक्त पटवारी पदों के विरूद्ध पटवारी प्रशिक्षण सत्र-2019 में प्रशिक्षण हेतु योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए 26 और 27 अगस्त को श्रेणीवार (अनारक्षित, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति) प्रावधिक प्रावीण्य सूची (1ः5) में आने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। कलेक्टर कबीरधाम ने बताया कि विस्तृत जानकारी जिला कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा की गई है और कबीरधाम जिले के वेबसाईट www.kawardha.gov.in में भी उपलब्ध है।
पटवारी के लिए चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन 26 व 27 अगस्त को
