राजनांदगांव। जिले के डोंगरगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र से नाबालिग को फुसलाकर हैदराबाद ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया है। नाबालिग को डाॅक्टरी मुलाहिजा करनो के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसको फुसला कर हैदराबाद ले गया था। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसको ट्रांज़िट रिमांड पर राजनांदगांव लाया गया। इसके बाद उसको अदालत में पेश किया गया। जहां से उसको न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी अलेक्जेंडर कीरो से मिली जानकारी के मुताबिक डोंगरगढ़ चौकी क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की लापता हो गई। उसके परिजनों ने चैकी में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला कायम कर मुखबिरों को लगाया तो पता चला कि युवती को मुकेश वर्मा नामक युवक हैदराबाद ले गया है। इसके बाद साइबर सेल की मदद से उसका एक्जेक्ट लोकेशन पता किया गया। राजनांदगांव से पुलिस की टीम हैदराबाद भेजी गई। पुलिस ने हैदराबाद पुलिस की मदद से आरोपी को धर दबोचा। उसके कब्जे से युवती को भी बरामद कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने पहले तो पुलिस को खूब लंबी-चौड़ी कहानियां सुनाईं। जैसे ही पुलिस ने अपना असली रंग दिखा आरोपी टूट गया।
नबालिग लड़कियो के साथ ही क्यों हो रहा है ऐसा
असल में नाबालिग लड़कियों की सोचने -समझने की क्षमता कम होती है। यही कारण है कि लोग इनको आसानी से अपना शिकार बना लेते हें। वैसे भी छत्तीसगढ़ से पिछले कई साल पहले दस हजार से ज्यादा युवतियां लापता बताई जा रही हैं। ये हम नहीं नेशनल क्राइम ब्यूरो की रिपोर्ट बता रहें है।
आरोपी में किया जुर्म का इकबाल
पुलिस से हुई पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म तस्लीम कर लिया। इसके बाद उसको सक्षम अदालत में पेश किया गया। जहां से उसको ट्रांजिट रिमांड पर राजनांदगांव पुलिस को सुपुर्दगी का आदेश माननीय अदालत ने जारी कर दिया। इसके बाद टीम आरोपी को लेकर राजनांदगांव आई। नाबालिग का डाॅक्टरी मुलाहिजा कराने के बाद नाबालिग लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। तो वहीं आरोपी को दण्डाधिकारी की अदालत में पेश किया गया। जहां से उसको न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
