एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत मामले में पूर्व सीएम रमन सिंह जाएंगे केंद्री

रायपुर। राजधानी से लगे केंद्री गांव में सामने आए एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले की जांच बीजेपी भी करेंगी। इसे लेकर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का दल अभनपुर के केंद्री गांव का दौरा कर मामले की वास्तविकता जानने की कोशिश करेंगे। इस मामले की जांच के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू की एक टीम बनाई गई है।

तीनों नेता दोपहर ढाई बजे केंद्री गांव के लिए रवाना होंगे। वहां वे मृतक किसान कमलेश साहू के परिवार वालों और गांव वालों से बातचीत कर हत्या और खुदकुशी की वास्तविक वजह का पता लगाएंगे।

बता दें कि घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय सहित सभी नेताओं ने इसके लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। भाजपा का आरोप है कि आथिक तंगी की वजह से कमलेश साहू ने पहले अपने पत्नी, मां और दो बच्चों की हत्या की और उसके बाद खुदकुशी कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *