Husband Ko Romantic Kaise Kare: भारतीय समाज में पति पत्नी के रिश्ते को सात जन्मो का संबंध माना जाता है। पति पत्नी के रिश्ते में प्यार को बनाए रखने के लिए रोमांस होना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आज हम आपको बताएंगें कि पति को रोमांटिक कैसे करें
हर पति पत्नी का रिश्ता समय व स्थितियों के साथ बदलता है। इस भागदौड़ भरी जिंदगी, ऑफिस की टेंसन और थकान के कारण पति को रोमांस करने का समय ही नहीं मिलता। यदि आपकी शादीशुदा लाइफ भी बोरिंग हो गई है, तो पति को रोमांटिक कैसे करें, इसके बारे में आपको जानकारी होना आवश्यक है।
हर लकड़ी चाहती है कि उसके पति उसे बहुत प्यार करें। यदि आपके रिश्ते से रोमांस कहीं खो गया है तो उसे फिर से पाने में यह आर्टिकल आपकी मदद कर सकता है। आइये पति को रोमांटिक करने के तरीके को विस्तार से जानते है।
यदि आप चाहती है कि आपके पति आप पर ध्यान दें और आपको प्यार करें, तो इसके लिए आपको कोई अच्छी सी ड्रेस पहन कर तैयार होने की जरूर है। कुछ दिनों के लिए आप अपने पति की पसंद के हिसाब से कपड़े पहनें। आपको देख कर आपके पति रोमांटिक हो जायेंगें और आपको अधिक प्यार करेंगें।
अपने पति को रोज सुबह प्यार से उठाएं। इसके लिए आप सुबह उठते ही अपने पति को एक प्यार भरी किस दें और उनको गुड मॉर्निंग बोले। इससे आपके पति रोमांटिक हो जायेंगें और उनका दिल, दिन भर खुश रहेगा।
अक्सर कपल शादी के बाद एक-दूसरे को समय नहीं दे पाते हैं, जिससे कुछ समय बाद उनके बीच रोमांस ख़त्म हो जाता है। अपने पति को रोमांटिक बनाने के लिए उन्हें क्वालिटी टाइम दें और उन्हें प्यार करें। उनको एहसास कराएं की आप उनसे कितना प्यार करती है और वो आपके लिए कितने जरूरी हैं। इससे आपके पति रोमांटिक हो जायेंगे।
रोमांस की पहल करके पति को रोमांटिक करें
यह जरूरी नहीं है कि सिर्फ आपके पति ही रोमांस की शुरूआत करें, आप भी रोमांस की पहल करके पति को रोमांटिक कर सकती है। इसके लिए आप रात को बिस्तर पर पति के सीने पर प्यार से अपनी उंगलियां फिराएं और कानों को होठों से छूएं। पति की गर्म सांसों को महसूस करें।
सरप्राइज बनाता है पति को रोमांटिक
आप अपने पति को कोई सरप्राइज गिफ्ट देकर भी रोमांटिक कर सकती है। जिस प्रकार से पति विशेष अवसरों पर पत्नी को सरप्राइज करतें हैं। इसी तरह वे भी पत्नी से सरप्राइज की उम्मीद करतें हैं। एक उपहार में कुछ पसंद की चीज मिलने पर वे खुश हो जाते हैं। पति को रोमांटिक बनाने के लिए सरप्राइज सबसे अच्छा तरीका होता है। आप बेडरूम में भी उन्हें कुछ अलग तरह का सरप्राइज दे सकतीं हैं।
बॉडी लैंग्वेज से पति को बनाएं रोमांटिक
अपने पति का मूड रोमांटिक बनाने के लिए आप बॉडी लैंग्वेज का सहारा भी ले सकती है। इसके लिए अपने पति को हग और किस करना, उन्हें रोमांटिक नजरों से देखना, अपने बालो को संवारना, अपने प्राइवेट अंगों को एक्सपोज़ करना और अपने चेहरे पर प्यारी सी स्माइल रखें, इससे पति का दिल तो खुश हो जाता है।
पति को रोमांटिक बनती है खुशबू
हम सभी को एक अच्छी खुशबू पसंद होती है। आप अपने पति को रोमांटिक करने के लिए एक अच्छी खुशबू वाला परफ्यूम इस्तेमाल करें। जिसकी खुशबू आपके पति को आपकी ओर आकर्षित करें।
पति को रोमांटिक बनाता है घर का बना खाना
कहा जाता है कि दिल का रास्ता पेट से होकर जाता है। पति पूरा दिन घर के बाहर बिताते है, लेकिन घर लौटने के बाद उसे पत्नी के हाथ का बना खाना पसंद आता है। लाजबाव खाना पेट के अंदर जाते ही पति रोमांटिक हो जाते हैं। उसके बाद क्या होता है आपको पता ही है।
पति की केयर करना उनको बनाता है रोमांटिक
हर पति चाहता है कि पत्नी उसकी केयर करें। पुरुषों को उनकी बात सुनने वाली महिला की जरूरत होती है। दिन भर के ऑफिस की थकान के बाद जब पति घर आये तो पत्नी उनको गले लग कर किस करें। जब वो परेशान रहे तो उनको समझे और उनकी मदद करने की कोशिश करें। जब वो देखते है कि आप उनका ख्याल (care) रखती है, उनकी परवाह करती हैं, तो इससे पति रोमांटिक हो जाते है और आपको अधिक प्यार करते है।
रोमांटिक माहौल बनाएं
बेडरूम का माहौल रोमानी बनाएं, रूम में खुशबूदार रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल करें। इसके अलावा आप पति को बेडरूम में आपके नर्म-मुलायम हाथों से मसाज थेरेपी भी सकती है। इस टच थेरेपी से आपके पति को अच्छा लगेगा और वह रोमांटिक हो जाएंगें।
