भूपेश का शैलेष पर कटाक्ष, कहा-दोहरी जिम्मेदारी के कारण कमजोरी दिख रही…

रायपुर, 19 नवंबर। इंदिरा गांधी जयंती कार्यक्रम के दौरान राजीव भवन में गुरूवार को व्यवस्था से नाखुश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संचार विभाग के मुखिया शैलेष नितिन त्रिवेदी पर कटाक्ष किया, और कहा कि दोहरी जवाबदारी के कारण कमजोरी दिख रही है।

त्रिवेदी पाठ्य पुस्तक निगम के चेयरमैन हैं। वे आधा समय निगम दफ्तर में रहते हैं। कार्यक्रम में माइक और अन्य व्यवस्था से श्री बघेल नाखुश दिखे, उन्होंने त्रिवेदी को हंसी मजाक में यह कह गए कि दोहरी जिम्मेदारी के कारण कमजोर हो गए हैं। एक बार उद्बोधन के दौरान आवाज ठीक से नहीं आ रही थी, तो मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी आवाज दबाई जा रही है।

जयंती कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने टीएस सिंहदेव को भी आड़े हाथों लिया। उनका नाम लिए बिना मरवाही चुनाव के दौरान सिंहदेव के बयान पर कहा कि कुछ लोग कहते थे कि जोगी के 70 हजार वोट जिधर जाएंगे, जीत उसकी होगी। मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ। कार्यकर्ताओं ने मेहनत कर ऐतिहासिक जीत दिला दी। कार्यक्रम में उन्होंने इंदिरा गांधी के योगदान को याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *