छत्तीसगढ़ में नशे के अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना समेत 2 गिरफ्तार

रायपुर / अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ की सरगुजा पुलिस की स्पेशल टीम ने एक लाॅज में छापा मारकर नशे के अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। छत्तीसगढ़ पुलिस की इस कामयाबी की लोग तारीफ कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ की सरगुजा पुलिस की स्पेशल टीम ने नशे के कारोबार का अंतर्राज्यीय सरगना गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से 14 लाख की नशे के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवाएं जब्त की गई हैं। उसकी निशानदेही पर अंबिकापुर के एक अन्य युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके भी कब्जे से 3 लाख की दवाएं बरामद हुई हैं।

कैसे आरोपियों तक पहुंची पुलिस

सरगुजा पुलिस लंबे अरसे से नशे के कारोबारियों पर निगाह रख रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिरों से सूचना मिली कि शहर के एक लाॅज में शिव शंकर बरनवाल नामक एक युवक ठहरा हुआ है। जो काफी अरसे से नशे का कारोबार करता है। पुलिस ने सूचना की तस्दीक की तो सूचना सही निकली। इसके बाद लाॅज में छापा मारा गया। जहां से शिव शंकर बरनवाल को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से नशे में इस्तेमाल होने वाली दवाओं बड़ी मात्रा बरामद हुई। इसकी अनुमानित लागत 11 लाख रूपए आंकी गई।

 दूसरा आरोपी भी चढा पुलिस के हत्थे

इस मामले में शिव शंकर बरनवाल ने शहर के एक दूसरे युवक का नाम भी बताया। पुलिस ने युवक के घर छापा मारकर उसे भी दबोच लिया। उसके कब्जे से 3 लाख की नशीली दवाएं जब्त की गईं। नशे की इतनी बड़ी खेप पकड़े जाने से एक ओर जहां पुलिस वाले हैरान हैं। तो वहीं आम जनता भी परेशान है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में शहर में दवाएं खपाई जा रही थीं ? इन दोनों से पूछताछ में कुछ और भी नामों का खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस लगातार इनसे पूछताछ कर चुकी है। फिलहाल पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्रकरण बनाकर दोनों को सक्षम अदालत में पेश किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *