बारातियों से भरी स्कॉर्पियो ट्रक में जा घुसी, गैस कटर से काटकर निकाली गईं 14 लाशें, मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में बारातियों से भरी बोलेरो सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकराकर उसमें घुस गई. इस हादसे में 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना इतनी भयावह थी कि देखकर लोगों की रूह कांप गई. बोलेरो में सवार सभी 14 लोग जिसमें छह बच्चे भी शामिल थे बुरी तरह से फंसे थे और सबकी मौत हो चुकी थी. पुलिस ने गैस कटर से काटकर सबकी लाश को बाहर निकाला. घटना के बाद कोहराम मचा है.

घटना रात के करीब दो बजे की है. शादी में शामिल होकर कुछ लोग बोलेरो गाड़ी से वापस घर लौट रहे थे कि गाड़ी मानिकपुर थाना क्षेत्र के देशराज के इनारा के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो ट्रक में जाकर फंस गई. हादसे में बोलेरो सवार 14 लोगों की मौत हो गई. मरनेवालों में छह बच्चे भी बताये जा रहे हैं. पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

गुरुवार देर रात प्रतापगढ़ में हुए हादसे के दौरान छह बच्चों समेत 14 लोगों की मौत पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है. मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार सीएम योगी ने वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं. सीएम योगी ने अफसरों से पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं

घटना की सूचना मिलते ही एसपी अनुराग आर्य मौके पर पहुंचे. जानकारी के मुताबिक कुंडा थाना क्षेत्र के जिगरापुर चौसा से गुरुवार देर रात नवाबगंज के शेखवापुर में बारात गई थी. रात में करीब 2 बजे कई बाराती स्कॉर्पियो से घर लौट रहे थे कि रास्ते में ये बड़ा हादसा हो गया. मृतकों में 12 लोग जिगरापुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं जबकि गाड़ी के चालक समेत दो लोग दूसरे गांव के निवासी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *