नवनिर्वाचित मरवाही विधायक KK ध्रुव आज लेंगे शपथ

रायपुर। नवनिर्वाचित मरवाही विधायक KK ध्रुव आज शपथ लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत सुबह 11.30 बजे पद और गोपनियता की शपथ दिलाएंगे।

शपथ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री और विधायक भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि प्रदेश के एकमात्र सीट में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है।

मरवाही विधानसभा में कांग्रेस उम्मीदवार केके ध्रुव ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। उन्होंने बीजेपी के डा. गंभीर सिंह को हराया है। इस जीत के साथ अब कांग्रेस विधायकों की संख्या 70 हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *