छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार हुई तेज….2149 मिले नये मरीज, 14 की मौत

छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की रफ्तार फिर तेज होने लगी है। आज प्रदेश में फिर 2149 नये मरीज मिले हैं। वहीं 14 संक्रमितों की मौत भी हुई है। प्रदेश में कोरोना के अगर एक्टिव केस की बात करें तो 19421 मरीज अभी भी प्रदेश में बीमार है। वहीं 1323 मरीज कोरोना से स्वस्थ्य भी हुए हैं।

रायपुर में फिर से कोरोना के तेज आंकड़े आने लगे हैं। छत्तीसगढ़ में आज सबसे ज्यादा 254 मरीज रायगढ़ से आये हैं, वहीं रायपुर में 248 नये केस आये हैं। जांजगीर में 208, कोरबा में 179, बिलासपुर में 101, दुर्ग में 136, राजनादगांव में 194, बालोद में 89, बेमेतरा में 36, कबीरधाम में 32, धमतरी में 89, बलौदाबाजार में 57, महासमुंद में 81, गरियाबंद में 29, मुंगेली में 26, जीपीएम में 13, सरगुजा में 72, कोरिया में 35, सूरजपुर में 62, बलरामपुर में 23, जशपुर में 35, बस्तर में 25, कोंडागांव में 41, दंतेवाड़ा में 37, सुकमा में 7, कांकेर में 21, नारायणपुर में 3, बीजापुर में 14 मरीज मिले हैं।

मौत के आंकड़े को देखें तो सरगुजा में सबसे ज्यादा 4, कोरबा में 3 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है, वहीं कोरबा, रायपुर,. में 2-2, बालोद, दुर्ग, महासमुंद में 1-1 मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *