भारतीय कोरोना वैक्सीन पर बड़ी खबर : अगले तीन महीने में बनकर तैयार हो जायेगी वैक्सीन…

कोरोना वैक्सीन से जुड़ी एक अच्छी खबर है। देश में कोरोना वैक्सीन अगले तीन से चार महीने में तैयार हो जायेगी। टीवी चैनल से बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने ये खुशखबरी दी है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अगले साल के पहले, दूसरे या तीसरे महीने तक में देश में कोरोना वैक्सीन तैयार हो जायेगी। ये बातें उन्होंने अभी तक की वैक्सीन को लेकर मिली कामयाबी के आधार पर कही है।

3 वैक्सीन एडवांस स्टेज में पहुंच गयी है 

डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि पूरी दुनिया में करीब 200 वैक्सीन पर काम चल रहा है, जिनमें से भारत में 30 वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है। भारत में टेस्टिंग पीरियड में चल रहे 30 में से 5 वैक्सीन की स्थिति काफी बेहतर है। उन 5 वैक्सीन में से भी 3 वैक्सीन बिल्कुल एडवांस स्टेज में चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कामयाबी अभी वैक्सीन में मिली है, उसके बाद वो कह सकते हैं कि अगले साल तीसरे महीने तक वैक्सीन उपलब्ध हो जायेगी।

जुलाई-अगस्त 25-30 करोड़ लोगों को लग सकता है टीका 

डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि जिस तरह से वैक्सीन की स्थिति दिख रही है, उसके बाद वो कहने की स्थिति में आ गये है कि जुलाई-अगस्त या सितंबर तक देश के 25 से 30 करोड़ लोगों को टीका लग जायेगा। हालांकि अभी तक ये तय नहीं है कि ये टीका किन्हें दिया जायेगा। क्या स्वास्थ्यकर्मियों को दिया जायेगा, बुजुर्गों को दिया जायेगा या फिर गंभीर बीमारी से जूझ रहे युवा को मिलेगा, लेकिन ये तय है कि अगले साल तक कोरोना का टीका उपलब्ध हो जायेगा और टीकाकरण भी होना शुरू हो जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *