नगरोटा एनकाउंटर: पीएम मोदी बोले- सेना ने पाक की नापाक हरकतों को एक बार फिर विफल कर दिया

नई दिल्ली: नगरोटा के पास जम्मू में गुरुवार को हुई मुठभेड़ में सेना ने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश के 4 आतंकवादी मार गिराए. सेना के हाथ लगी इस बड़ी कामयाबी पर प्रधानमंत्री ने बधाई दी है. पीएम मोदी ने कहा कि एक बार फिर से पाकिस्तान की नापाक हरकत सबके सामने आ गई.

बता दें कि नगरोटा के पास जम्मू में गुरुवार को हुई मुठभेड़ में मारे गए जैश के आतंकी भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद ले जा रहे थे. शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उनके पास से 11 एके-47 राइफल और पिस्तौलें भी बरामद की गई हैं. पूरी संभावना है कि वे कोई बड़ी योजना बना रहे थे.

इस घटना पर ट्वीट करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 4 आतंकवादियों का मार गिराया जाना और उनके साथ बड़ी मात्रा में हथियारों और विस्फोटकों की मौजूदगी यह संकेत देती है कि वे बहुत बड़ी तबाही मचाने और विनाश को भड़काने वाले थे लेकिन उनके प्रयासों को एक बार फिर से विफल कर दिया गया है

पीएम मोदी ने अपने अगले ट्वीट में लिखा, “हमारे सुरक्षा बलों ने एक बार फिर अत्यंत बहादुरी और प्रोफेशनलिज्म का परिचय दिया है. अपनी सतर्कता के चलता उन्होंने जम्मू-कश्मीर में जमीनी स्तर पर हो रहे लोकतांत्रिक अभ्यासों को लक्षित करने के लिए रची गई एक नापाक साजिश को हराया है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *