Sex Racket आरोपी प्‍यारे मियां का आलीशान बंगला जमींदोज, लग्‍जरी पेंट हाउस में लाता था लड़कियां

ये वीडियो मध्‍य प्रदेश के बहुचर्चित Sex Racket के आरोपी प्‍यारे मियां के आलीशान बंगले के ढहाए जाने का है. एमपी के भोपाल में बीते कुछ महीने पहले कई नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण के आरोपी प्‍यारे मियां के खिलाफ इंदौर शहर के स्‍थानीय प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आज शुक्रवार को दो मंजिला आलीशान बंगला ढहा दिया है. प्‍यारे मियां ने इस आलीशान बंगले में एक पेंट हाउस भी बना रखा था और यहां हर लग्‍जरी सुविधा उपलब्‍ध थी

इंदौर नगर निगम के दस्‍ते ने जब यहां कार्रवाई की तो देखा कि प्‍यारे मियां ने इस आलीशान मकान में एक डांस बार और यहां बीयर बार भी है, जिसमें महंगी विदेशी शराब की कई बोतलें भी मिली हैं. नगर निगम ने लालाराम नगर स्थित इस मकान के अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए इसके हिस्‍सों को ढहा दिया है.

निगम जोन अधिकारी नागेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि प्यारे ने पास नक्‍शा के खिलाफ जाकर कंस्‍ट्रक्‍शन किया था, जिसे ढहा दिया गया है.

पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, प्यारे मियां भोपाल से कई नाबालिग लड़कियों को लेकर इंदौर के पलासिया के लाला राम नगर स्थित अपने दो मंजिला बंगले पर आता था और यहां उनके साथ रेप करता था. वह डांस बार में लड़कियों से डांस भी करवाता था. भोपाल पुलिस लड़कियों को लेकर यहां पहुंची थी और शिनाख्‍त की थी. जुलाई में भोपाल में प्‍यारे मियां अपना भांडा फूटने के बाद फरार हो गया था, जिसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी हुआ था. एमपी पुलिस ने 15 जुलाई को कश्‍मीर की राजधानी श्रीनगर से स्‍थानीय पुलिस की मदद से अरेस्‍ट किया था.

सेक्‍स स्‍कैंडल का 68 साल का मुख्‍य आरोपी प्‍यारे मियां के साथ उसके दुष्‍कर्म के कृत्‍य में शामिल रही भोपाल की 24 साल की स्वीटी उर्फ हम्टी, 60 साल की राबिया बी, 40 साल की गुलशन, 27 साल का अनस और 22 साल का मोहम्‍मद उवेश उर्फ आवेश भी सह आरोपी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *