Delhi-Mumbai के बीच रेलवे और फ्लाइट्स बंद करने की तैयारी, उद्धव सरकार ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

नई दिल्ली: देश के कुछ राज्यों में कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं. ऐसे में दिल्ली में जहां घर घर जाकर सर्वे करने की शुरुआत आज से की गई. वहीं महाराष्ट्र सरकार अब दिल्ली और मुंबई के बीच विमान सेवा के स्थगित करने पर विचार कर रही है. सूत्रों की मानें तो सिर्फ विमान सेवा ही नहीं बल्कि रेलवे सेवा को भी दोनों राज्यों के बीच रोका जा सकता है. इस बाबत महाराष्ट्र सरकार जल्द ही फैसला ले सकती है

बता दें कि 22 मार्च के बाद से देश में रेलवे व विमान सेवाओं को बंद कर दिया गया था, लेकिन अर्थव्यवस्था को दोबारा सामान्य करने की दिशा में सभी तरह के यातायात को दोबारा खोला गया लेकिन एक बार फिर दिल्ली में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले हैं. ऐसे में राज्य सरकारों के चिंता और बढ़ने लगी है. इसी कड़ी में एहतियात के तौर पर महाराष्ट्र सरकार कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए दिल्ली और मुंबई के बीच रेलवे और हवाई यातायात पर रोक लगा सकती है

हालांकि सरकार द्वारा एक बयान में यह कहा गया है कि अगर सरकार विमान सेवा और रेलवे सेवा को बंद करती है तो लोगों को 48 घंटे पहले बता दिया जाएगा. बता दें कि आज सुबह अधिकारियों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात की और दिल्ली में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले के मद्देनजर प्रस्ताव रखा है कि दोनों राज्यों के बीच यातायात को रोक दिया जाए. बता दें कि इस प्रस्ताव को उद्धव ठाकरे ने आगे बढ़ाने के निर्देश दे दिए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *