रिश्तों में बढ़ती दूरियों की वजह कहीं मोबाइल तो नहीं

दोस्तों आजकल हर व्यक्ति के पास मोबाइल फोन है, और तो और किसी किसी के पास तो दो मोबाइल फोन भी है। पहले के जमाने में, यानी कि कुछ साल पहले जब सभी लोगों के पास मोबाइल फोन सम्भव नही था, तब लोगों का आपस में मिलना बात करना या फिर किसी भी विचार को व्यक्त करना लोगों से मिलकर ही सम्भव हो पाता था।

मोबाइल की वजह से आज की स्थिति

आज जब हर किसी के पास मोबाइल है तो लोग अपना ज्यादा से ज्यादा काम मिलने के बजाए फोन पर बात कर के ही निपटा देते है। इसके कई सारे फायदे भी हैं क्योंकि लोगों को कहीं जाना नहीं पड़ता है तो इससे समय और पैसा दोनों कि बचत हो जाती है। लेकिन जहा इतने सारे फायदे है वही इसके गलत इस्तेमाल करने से इसके कई प्रकार के नुकसान भी हैं। लोग मोबाइल में इतने व्यस्त हो चुके हैं कि लोगों का मिलना अब कभी कभार ही हो पाता है।

हम क्या क्या मिस कर रहे है ?

हम सभी लोग आजकल कई सारे मैसेजिंग ग्रुप का उपयोग करके आपस में जुुड़े होते हैं। इसके अलावा हम मोबााइल से वीडियो कॉल भी कर पाते और बहुत सी ऐसी चीजेे हैं जो कि हम लोग आसानी से कर सकते हैं। लेकिन क्या आपको नही लगता की अब हम लोग फोन में इतने उलझ गए हैं कि अपने ही लोगो से दूर होते जा रहे हैं।

कितना हो रहा है नुकसान ?

मोबाइल के ज्यादा इस्तेमाल के कारणों से ज्यादातर लोग अकेलेपन का शिकार भी होते रहते हैं। मानसिक तनाव, अनिद्रा इत्यादि बीमारियों का भी शिकार हुए हैं। युवा तो हैं ही आजकल के छोटे बच्चों पर भी इसका काफी असर पड़ा है। बच्चे गेम खेलने में इतना व्यस्त हो गए हैं कि उन्हें फिजिकल गेमों में कोई रूचि ही नहीं रह गई है।

दोस्तों आज प्रॉमिस डे पर खुद से प्रोमिस करे कि कम से कम एक दिन हम बिना मोबाइल के गुजारे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *