नव पदस्थ कलेक्टर ने, परालकोट का किया आकस्मिक दौरा

कांकेर : कांकेर के नए कलेक्टर चंदन कुमार ने जिला पदग्रहण के बाद पहली बार आकस्मिक दौरे पर भानुप्रतापपुर और परालकोट पहुचे जहा उन्होंने हॉस्पिटल और गौठान का निरीक्षण किया साथ ही किसानों से भी मिले। किसानों का हाल-चाल जाना, परालकोट में किसानो को कोई परेशानी ना हो इसलिये सभी किसानों का धान पंजीयन करवाया गया। साथ कलेक्टर ने कहा दिसंबर 1 से धान ख़िरीदी की प्रकिया शुरू किया जाएगा। आप को बता दे, परालकोट नक्सल प्रभावी क्षेत्र हैं जो कि जिला मुख्यालय से 145 किलोमीटर दूर स्थित है। कलेक्टर चंदन कुमार ने मीडिया से मुलाकात की और मीडिया से चर्चा कर परालकोट के समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने का आश्वासन दिया।

रिपोर्ट: मिंटू सिकदार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *