उंगलियां चटकाना आपकी सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदेह, जानें कैसे पाएं छुटकारा

कई बार आपने देखा होगी कुछ लोग ऐसे हैं जो अपनी उंगलियां हर थोड़ी-थोड़ी देर बात चटकाते रहते हैं और वो ऐसा खाली बैठे वक्त भी करते हैं या फिर अपना काम करते वक्त भी वो अक्सर ये करते रहते हैं. उंगलियों को चटकाने की आदत कई बार घबराहट, बोरियत या खालीपन के कारण भी पड़ जाती है. हालांकि ऐसा करना आपके लिए सही नहीं है क्योकि इससे आपको कई सारी परेशानी हो सकती है.

कई बार इसकी आदत इतनी ज्यादा लग जाती है कि लोग बेवजह भी इसका इस्तेमाल करते हैं. एक बार से दो बार और फिर ये उंगलियों का चटकाना आदत में शामिल हो जाता है कि वो बिना चटकाए रह ही नहीं पाते हैं. ऐसे में जब बार बार उंगलियां चटकाई जाती हैं तो इससे ये लिगामेंट कम होने लगता है और हड्डियां आपस में रगड़ खाने लगती हैं जो अच्छा नहीं है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि आखिर कैसे आप इससे छुटकारा पा सकती हैं.

बार-बार खिंचाव से होता है गठिया
बार-बार उंगलियों को चटकाने के लिए उंगलियों में खिंचाव होता है और ये लिगामेंट्स को के सीक्रिशन को इफेक्ट करता है. नतीजा हड्डियों में रगड़ पैदा होने लगती है और लंबे समय बाद आपको ये आर्थराइटिस यानी गठिया का शिकार बना सकती है.

उंगलियों के ज्वाइंट्स सूज जाते हैं
उंगलियां चटकाने से ज्वाइंट्स में सूजन आ जाती हैं जो बार बार चटकाने से गंभीर सूजन और दर्द का कारण बन जाते हैं, उंगलियों को छूने भर से वहां दर्द होने लगता है. सॉफ्ट टिश्यूज में सूजन के कारण आता है, ये ताउम्र दर्द का कारण बन सकता है.

ऐसे छुड़ाएं ये आदतें
1. खुद को बिजी रखना शुरू करें। यानी जब भी हाथ फ्री फील करेंगे आपको आपका हाथ उंगलियों को चटकाने के लिए उत्साहित होगा, ऐसे में आप खुद को बिजी रखें.
2. जब भी हांथ उंगलियों को चटकाने की ओर बढ़े आप हाथ में कोई भी चीज ले लें, ताकि आपको याद रहें कि उंगलियों को नहीं चटकाना है.
3. एक हफ्ते भी आपने उंगलियों को चटकाने से खुद को रोक लिया तो आपको ये आदत छूट सकती है.
4. बस कुछ उपाय ओर इच्छा शक्ति के जरिये आप इस उंगली चटकानी जैसी बेकार आदत से आसानी से छुकारा पा सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *