19 साल की युवती ने कर ली खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- मुझे मेरे ‘बाबू’ के सा​थ दफनाना

रायगढ़: जिले में अपने पालतू कुत्ते की मौत के सदमे में एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली। वहीं उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने लिखा है कि उसके शव को पालतू कुत्ते की लाश के साथ ही दफनाया जाए। हैरान कर देने वाली ये खबर रायगढ़ जिले के गोरखा गांव की है। घटना के बाद से परिजन सदमे में हैं।

बता दें कि गोरखा गांव में रहने वाले दिलीप सिंह ने अपने घर में लेब्राडोर प्रजाति का कुत्ता पाला था, जिसे घर के लोग बाबू कह कर पुकारते थे। दिलीप सिंह की बेटी प्रियांसी सिंह को भी बाबू से बेहद लगाव था। परिजनों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से उनके कुत्ते की तबियत खराब थी। घर वाले उसका डॉक्टर के पास इलाज करा रहे थे। दो दिन पहले रात में कुत्ते की अचानक मौत हो गई।

पालतू कुत्ते की मौत के बाद घर के लोग दुखी थे। 19 साल की प्रियांशी भी घटना से काफी दुखी थी। शुक्रवार को जब घर वाले कुत्ते को दफनाने जा रहे थे। तो घर की छत पर प्रियांशी का शव फंदे पर लटकता मिला, जिसके बाद घर में मातम पसर गया। वहीं पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *