जानें क्यों महिलाओं में होती है कम सेक्स ड्राइव की समस्या

सेक्स’ शब्द का अर्थ वैसे तो बहुत व्यापक है, लेकिन कुछ लोग मानते हैं कि सेक्स का एकमात्र उद्देश्य वंश को बढ़ाना होता है। आम तौर पर यही सोच हर शादीशुदा जिंदगी में सेक्स को एन्जॉय करने की इच्छा में कमी ला देता है। जैसे ही महिला मां बन जाती है, वह अपने माँ बनने के दायित्व को निभाने में व्यस्त हो जाती है और वहीं पुरूष अपने कामों में व्यस्त हो जाते हैं। इसी भावना में दोनों पार्टनर के रिलेशनशिप में यानि विशेष रूप से सेक्स लाइफ में दूरी आने लगती है। कुछ इसी तरह की सोच के चलते महिलाओं में कम सेक्स ड्राइव की समस्या होने लगती है।

सच तो यह है कि महिला में कम सेक्स ड्राइव की समस्या को अगर प्रथम चरण में संभाल लिया जाए, तो स्थिति और ज्यादा खराब होने से बच सकती है। आम भारतीय घरों में लोग कितने ही विकासशील मनोभाव वाले हों, लेकिन सेक्स जैसे विषय पर चर्चा करने से कतराते हैं।

क्या आप जानते हैं कि महिलाओं की सेक्स लाइफ कुछ सामान्य घटकों पर निर्भर करती है। कहने का मतलब यह है कि सेक्स की इच्छा ज्यादा होना या कम होना आमतौर पर किसी रिश्ते की शुरूआत या अंत के साथ जुड़ा होता है । इसके अलावा जीवन के हर एक पहलू जैसे गर्भावस्था, मेनोपॉज या किसी बीमारी के कारण भी हार्मोन में परिवर्तन होना आदि महिला में कम सेक्स ड्राइव का कारण होता है। मानसिक समस्याओं  के लिए उपयोग की जाने वाली कुछ दवाएं भी महिलाओं में कम सेक्स ड्राइव का कारण बन सकती हैं।

इस विश्लेषण से यह बात स्पष्ट रूप से सामने आती है कि सेक्स करने की इच्छा में कमी आपके खुद की इच्छा पर भी निर्भर करता है। अगर आप किसी कारणवश अपने पार्टनर से खफा हैं या दुखी हैं तो आपके सेक्स ड्राइव पर असर पड़ता है। मगर यही अवस्था जब एक समस्या का रूप लेने लगती है या एक कंडिशन बन जाती है, तब इस अवस्था को अराउजल डिसऑर्डर कहते हैं। पर महिला में कम सेक्स ड्राइव की समस्या का निदान किया जा सकता है। इसके लिए  जीवनशैली में कुछ बदलाव और दोनों पार्टनर को अपने समस्याओं को एक दूसरे से साझा करके समाधान करने की जरूरत होती है।

महिलाओं में कम सेक्स ड्राइव के कारण

महिला में कम सेक्स ड्राइव की समस्या क्यों होती है, इसके लिए अब तक हमने थोड़ी चर्चा तो की है। अब थोड़ा विस्तार से इस बारे में बात करते हैं कि आखिर ऐसी क्या बात है कि सेक्स लाइफ में यह समस्या आ जाती है।

वैसे तो सेक्स करने की इच्छा कई चीजों पर निर्भर करता है, जैसे दोनों पार्टनर का एक दूसरे के प्रति लगाव, जिसमें शारीरिक और भावनात्मक चाहत दोनों जुड़ी होती है, एक दूसरे को लेकर क्या सोचते हैं, क्या अनुभव करते हैं, दोनों पार्टनर का क्या लाइफ स्टाइल है आदि। अगर इन क्षेत्रों में किसी में भी कोई समस्या रहती है तो महिला में कम सेक्स ड्राइव की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *