अपनी नाबालिग बेटी को डरा-धमकाकर कलयुगी पिता करता रहा दुष्कर्म, ऐसे खुला राज़

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 17 साल की लड़की से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जिले के पाली थाना क्षेत्र में बालिका से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने उसके पिता को अरेस्ट कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि बालिका ने पुलिस में शिकायत की है कि वह बिलासपुर में पढ़ाई करती थी। कोरोना वायरस संक्रमण के असर को रोकने के लिए मार्च महीने में लॉकडाउन लागू किया गया था। इस दौरान वह पाली क्षेत्र में अपने घर आ गई। इस दौरान उसकी मां ड्यूटी की वजह से बाहर रहती थी। बालिका के मुताबिक, इसका लाभ उठाकर उसके 41 वर्षीय पिता ने आरोप लगाया कि उसका (बालिका का) बचपन के मित्र के साथ गलत संबंध है। इसके बाद लड़की का पिता खुद के साथ संबंध बनाने के लिए उस पर दबाव बनाता था। उन्होंने बताया कि बालिका ने पुलिस में शिकायत की है कि जब 24 अप्रैल को वह अपने कमरे में सो रही थी तब उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने बालिका को धमका कर कुछ दिनों तक बलात्कार किया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिता की धमकी से बालिका चुप थी, किन्तु जब उससे नहीं रहा गया तब उसने पुलिस में पिता के खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है तथा उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *