क्या आप इस बात से चिंतित हैं, कि आपकी पत्नी आपको धोखा दे रही है। अगर आपको उस पर जरा सा भी शक है, कि वो आपको छोड़कर किसी और पुरूष से रिश्ता जोड़ रही है, तो आप क्या करेंगे। कैसे पहचान करेंगे, अपनी धोखेबाज बीवी की। काफी मुश्किल है, पर असंभव नहीं। अगर आपकी पत्नी आपको धोखा दे रही है तो उसके व्यवहार में अचानक से कुछ नए बदलाव आने लगेंगे, उसका लगाव आपकी तरफ कम हो जायेगा और वह आपके नजदीक आने की बजाय दूरियां बनाने की कोशिश करने लगेगी। भागदौड़ भरी जीवनशैली में आजकल एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर्स (Extra Marital Affairs) के मामले खूब देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में अगर आपको भी लगता है कि, आपकी पत्नी आपके साथ खिलवाड़ कर रही है, तो इसके लिए आपको न सिर्फ उसके व्यवहार, बल्कि उसकी आदतों पर भी गौर करना होगा।
अगर उसमें पहले से कुछ ज्यादा ही अंतर दिखाई दे, तो समझ जाइए कि आपका शक सही है। वैसे तो माना जाता है, कि महिलाएं अपने भीतर कई राज छुपाए रखती है, इनके मन में क्या है, चाहकर भी कोई नहीं जान सकता। ऐसे में अगर पति होने के नाते आपको अपनी पत्नी का अफेयर होने का शक है, तो आपके लिए भी उनका ये राज जानना बहुत मुश्किल होगा। लेकिन इससे पहले ये जानना जरूरी है, कि ऐसी नौबत आती क्यों है। विशेषज्ञ कहते हैं, कि आजकल व्यस्त दिनचर्या और पैसे कमाने की होड़ में पति-पत्नी एक दूसरे को क्वालिटी टाइम नहीं दे पा रहे, ऐसे में उनके रिश्तों के बीच दूरी आना स्वभाविक है। लेकिन जब पत्नी को पति से वो प्यार और सम्मान न मिले, जिसकी वो उम्मीद करती है, तो न चाहते हुए भी वह यह कदम उठाने के लिए मजबूर हो जाती है।
वैसे हर बेवफा और धोखेबाज पत्नी की कुछ निशानियां होती हैं, जिन पर अगर आप ध्यान दें, तो धोखेबाज बीवी का राज खोल सकते हैं। आपकी मदद के लिए आज के इस आर्टिकल में हमारे द्वारा कुछ ऐसे संकेत दिए गए हैं, जिनसे आपको धोखेबाज पत्नी को परखने में मदद मिलेगी।
किसी के भी व्यवहार में अचानक बदलाव आना आपको अचंभित कर सकता है। अगर पत्नी के व्यवहार में भी आपको कुछ परिवर्तन दिखे, जो पहले नहीं हो रहा था, वो अब होने लगे, अचानक आपकी पत्नी को अपने किसी दोस्त से ज्यादा लगाव हो जाए, तो समझ लीजिए कि आपकी पत्नी आपसे दूर जा रही है, लेकिन किसी ओर से उसकी नजदीकियां बढ़ रही हैं।
