असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का 84 साल की उम्र में निधन

ormer Assam CM Tarun Gogoi passes away: असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का सोमवार को निधन गया. वे 84 साल के थे. ये जानकारी राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व शर्मा ने दी. कि 84 वर्षीय कांग्रेस नेता का इलाज गौहाटी मेडिकल कॉलेज (जीएमसीएच) में चल रहा था. गोगोई का रविवार को छह घंटे तक डाय​लिसिस हुआ था और यह दोबारा विषाक्त चीजों से भर गया

असम के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके 84 साल के गोगोई को दो नवंबर को जीएमसीएच में भर्ती कराया गया था . शनिवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें शनिवार को वेंटिलेटर पर रखा गया था. गोगोई 25 अगस्त को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये थे और इसके अगले दिन उन्हें जीएमसीएच में भर्ती कराया गया था. इसके बाद 25 अक्टूबर को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *