नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में बड़ी वारदात सामने आई है. दिल्ली आई मुंबई की एक इवेंट मैनेजर (Event Manager) से रेप (Rape) किया गया. इवेंट मैनेजर से दो ढाबा मालिकों ने एक नामी होटल में रेप किया. इवेंट मैनेजर से दोनों की पहचान फेसबुक से हुई थी. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने इस मामले में दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है.
राजधानी में एक बार फिर रेप की वारदात सामने आई है. मुंबई की रहने वाली 27 साल की इवेंट मैनेजर (Event Manager) का आरोप है कि वह मुंबई से दिल्ली आई. 18 और 19 नवंबर को वह 57 साल के मिकी मेहता और 46 साल के नवीन द्वार से कनॉट प्लेस (Connaught Place) में मिली. इन दोनों से उसकी दोस्ती फेसबुक (Facebook Friend) के जरिये हुई थी. मिकी मेहता से इवेंट मैनेजर की दोस्ती थी, जबकि मिकी के साथ उसका साथी नवीन भी आ गया.
दिल्ली एअरपोर्ट (Delhi Airport) के पास एरोसिटी इलाके में एक नामी होटल में गये. आरोप है कि होटल जाते हुए नवीन ने छेड़छाड़ की. इस पर मिकी ने नवीन को रास्ते में कार से उतार दिया. फिर मिक्की होटल छोड़ने गया, लेकिन मिकी ने ही होटल में उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया और उसके साथ मारपीट भी की.
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी सोनीपत के रहने वाले हैं और यहाँ ढाबा चलाते हैं. दोनों को सोनीपत से अरेस्ट कर लिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.
