नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में साल 2021 में विधानसबा चुनाव होने वाले हैं, लेकिन उससे पहले ही राजनीतिक सरगर्मी शुरू हो चुकी है. राज्य की तृणमूल कांग्रेस के नेता पूरे फॉर्म में नजर आ रहे हैं और प्रचार प्रसार में भी आक्रामकता दिखा रहे हैं, ताकि भाजपा को राज्य में बढ़त से रोका जा सके. इसी कड़ी में सोमवार को टीएमसी की सांसद नुसरत जहां ने टीएमसी दफ्तर में प्रेस को संबोधित किया. इस दौरान नुसरत ने लव जिहाद मामले पर बाद की और कहा कि प्यार करना किसी का निजी मामला है, ऐसे में यह जिहाद नहीं हो सकता है
नुसरत ने कहा कि हम सामाज को धर्म, जाति इत्यादि के आधार पर नहीं बांटते हैं, ऐसे में लोगों को भी इस तरह के मामलों से बचना चाहिए. उन्होंने कहा कि प्यार लोगों की निजी च्वाइस है, हम किसी के पसंद नापसंद पर हमला नहीं कर सकते हैं. भारत में इस तरह से कोई हुक्म नहीं चला सकता है. गौरतलब है कि हाल ही के दिनों लव जिहाद मामले ने फिर से तूल पकड़ा है व कई राज्य सरकारों ने अपने राज्यों में लव जिहाद के खिलाफ कानून लाने की बात कही है.
नुसरत जहां ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कि जैसा कि केंद्र सरकार ने हर साल 2 करोड़ रोजगार देना का वादा किया था, इसके तहत अबतक 12 करोड़ लोगों को नौकरी मिल जानी चाहिए थी लेकिन अभी तक 12 लाख नौकरी भी नहीं दिख रही है. वहीं राज्यपाल भवन पर बयान देते हुए उन्होंने कहा कि राजभवन सिर्फ भाजपा प्रवक्ता का दफ्तर बन गया है
