राजनांदगांव। सोमवार को मानव तस्करों पर डोंगरगढ़ पुलिस का डंडा चला। डोंगरगढ़ पुलिस ने 4 मानव तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी मानव तस्करों के कब्जे से शादीशुदा पीड़िता और उसके बच्चे को बरामद किया है। इन मानव तस्करों ने एक शादीशुदा महिला को अपना शिकार बनाया। उसे डोंगरगढ़ से रायपुर और रायपुर से फ्लाइट से दिल्ली और फिर हरियाणा ले गए। जहां उसको कई ग्राहकों को बेंचा गया। इसके बाद जब उसने अपने शादीशुदा होने की बात बताई तो लोगों को उस पर तरस आ गया। इसके बाद जिस राजेश नामक युवक को वह महिला बेची गई। उसने ही उसको पुलिस तक और फिर सुरक्षित दुर्ग तक भेजवाने की व्यवस्था की। मानव तस्करी के चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। यह जानकारी एसडीओपी डोंगरगढ़ चंद्रेश ठाकुर ने दी।
मानव तस्करों पर चला डोंगरगढ़ पुलिस का डंडा, 4 आरोपी गिरफ्तार बाकी की तलाश जारी
