केरल दौरे से लौटे सीएम बघेल, कहा- इस वित्तीय वर्ष के खत्म होने से पहले किसानों के खाते में आ जाएगी चौथी किस्त

रायपुर: सीएम भूपेश बघेल सोमवार को केरल दौरे से वापस लौटे। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि हमने धान के समर्थन मूल्य का अंतर किसानों के खातों में 4 किस्त में डालने के लिए पहले ही कह दिया था। चौथी किस्त इस वित्तीय वर्ष के समाप्त होने से पहले किसानों के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

कोरोना संक्रमण को लेकर पीएम मोदी से कल होने वाली बैठक को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश में कोरोना की स्थिति की जानकारी दी जाएगी और वैक्सीन लेकर चर्चा होगी। कल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन से बातचीत हुई थी। हमने छत्तीसगढ़ को जल्द से जल्द वैक्सीन उपलब्ध कराने की मांग की है। बता दें कि केंद्रीय मंत्री ने भी सीएम भूपेश बघेल को आश्वासन दिया है कि कोरोना वैक्सीन को लेकर छत्तीसगढ़ के हितों का ध्यान रखा जाएगा।.

उन्होंन आगे कहा कि पिछले सालों की तुलना में अपराध के आंकड़े बढ़े नहीं बल्कि कम हुए हैं। घटनाएं होती हैं, इससे इनकार नहीं किया जा सकता है, लेकिन हम लगातार अपराध पर मॉनिटिरिंग कर रहे हैं। ज्ञात हो कि सीएम बघेल अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल की माताजी जानकी अम्मा की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने केरल गए थे। वे शनिवार को छत्तीसगढ़ से रवाना हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *