नई दिल्ली: शादियों का सीजन अब शुरू हो चुका है. ऐसे में शादी किसी भी लड़की या लड़के के जीवन का सबसे बड़ा फैसला होता है. शादी सिर्फ दो लोगों के बीच ही नहीं बल्कि दो परिवारों के बीच होती है. ऐसे में जरूरी है कि आप शादी से जुड़ी किसी भी चीज को नजरअंदाज ना करें. कई बार शादी के बाद कपल्स को एक-दूसरे के बारे में कई ऐसी बातें पता चलती हैं जिससे उनका रिश्ता भी टूट सकता है. ऐसे कई सवाल होते हैं, जिन्हे शादी से पहले ही क्लीयर कर लेना चाहिए. आज हम आपको उन सवालों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आप अपने पार्टनर से पूछ सकते हैं ताकि शादी के बाद कोई परेशानी ना आए. आइए जानते हैं इन सवालों के बारे में
किसी प्रकार का कोई दबाव- कई बार होता है कि लोग अपने फैमिली प्रेशर में आकर शादी कर लेते हैं. जिससे शादी के बाद रिश्ते टूटने के कगार पर आ जाते है. इसके लिए जरूरी है कि शादी से पहले ही पार्टनर से यह बात पूछ लें कि उनपर शादी करने के लिए कोई दबाव तो नहीं डाला जा रहा है. साथ ही यह भी जान लें कि आपके पार्टनर का पहले कोई अफेयर तो नहीं था.
रोमांस के बारे में जान लें राय- अक्सर लोग इस विषय पर बात करने से कतराते हैं. लेकिन इस विषय में बाद करना मकाफी जरूरी होता है. शादी से पहले अपने पार्टनर से यह बात जान लें कि क्या उनका स्वभाव रोमांटिक है या नहीं और वह रोमांस के बारे में क्या सोचते हैं
फैमिली प्लानिंग के बारे में- शादी से पहले यह जाम लें कि आशपके पार्टनर की फैमिली प्लानिंग को लेकर क्या राय है. क्या वह शादी के तुरंत बाद ही बच्चा चाहते हैं या उन्हें कितने बच्चे चाहिए. इन सभी चीजों से आपको यह जानने में मदद मिलेगी कि आप दोनों की सोच कितनी मिलती है.
शादी के बाद जॉब पर राय- कई लोगों को अपनी बहू या पत्नी के नौकरी करने से काफी दिक्कत होती है. व ह चाहते हैं कि वह केवल घर के काम ही करें. ऐसे में जरूरी है कि आप यह जान लें कि आपके ससुराल में लोग आपको जॉब करने देंगे या नहीं. न बातों को आप शादी से पहले ही क्लीर कर लें ताकि बाद में कोई परेशानी न आएं.
