देश में कोरोना का कहर जारी, एक दिन में 44 हजार से ज्यादा नए मामले, संक्रमितों की संख्या 92 लाख के पार

भारत में कोरोना का कहर जारी है. देश में एक बार फिर तेजी से कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही जिससे कई शहरों में कोरोना की तीसरी लहर संकट छा गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना आंकड़ो की ताजा रिपोर्ट जारी कर दी है जिसके अनुसार पिछले एक दिन में पूरे देश में कोरोना से कुल 44,376 लोग संक्रमित हुए हैं. नए आंकड़ों के बाद देश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 92,22,217 पहुंच गई है.

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से कुल 481 लोगों ने अपनी जान गंवाई है जबकि अब तक कुल 1,34,699 लोग अब तक इस महामारी से ग्रसित होकर अपनी जान गवां चुके हैं. ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इस समय देश में कोरोना संक्रमण के कुल 4,44,746 एक्टिव केसेस हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *