अलवर में नाबालिग से दरिंदगी, ट्यूशन पढ़ने गई लड़की का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म

अलवर: राजस्थान के अलवर जिले में एक बार फिर सामूहिक दुष्कर्म की बड़ी वारदात सामने आई है. यहां तिजारा थाना इलाके में एक नाबालिग छात्रा को किडनैप कर 3 युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. वारदात के बाद पीड़िता इस कदर डर गई कि वह 10 दिनों तक परिजनों को कुछ भी नहीं बता पाई. बाद में जब वह सामान्य हुई तो उसने परिजनों को इस बारे में बताया.

इस पर परिजन थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराइ. पुलिस आरोपियों की खोज में जुटी हुई है. फिलहाल उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है. तिजारा थानाधिकारी जितेन्द्र नावरिया ने जानकरी देते हुए बताया है कि पीड़िता के पिता की तरफ से दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार, उनकी 17 वर्षीय बेटी 12वीं कक्षा में पढ़ती है. वह 11 नवंबर को ट्यूशन पढ़ने के लिए तिजारा आई हुई थी. उसी दौरान  गांव का ही एक युवक नवीन पीड़िता के पास आया. उसने छात्रा से कहा कि उसे उसके पिता ने बुलाया है. छात्रा कोचिंग सेंटर से बाहर आई तो नवीन और उसका साथी कमल सिंह उसका मुंह बंदकर मोटर साइकिल पर बिठाकर ले गए. उसके बाद उन्हें रास्ते मे चरत सिंह मिल गया.

बाद में तीनों युवकों ने एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया. इसके बाद तीनों आरोपियों ने नाबालिग को धमकी दी कि यदि इस संबंध में किसी को बताया कि उसके पिता को जान से मार डालेंगे. वारदात के बाद पीड़िता डर गई और उसकी तबीयत बिगड़ गई. इस पर उसे 12 नवंबबर को अलवर के अस्पताल में एडमिट कराया गया. वहां वह 16 नवंबर तक अस्पताल में उपचाररत रही. सदमे में होने की वजह से वह परिजनों को घटना के बारे में कुछ नहीं बता सकी. 22 नवंबर को पीड़िता ने घटना के संबंध में परिजनों को बताया. पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर लिया. मामले की जांच तिजारा पुलिस उपाधीक्षक कुशाल सिंह कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *