रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा रायपुर जिले के प्रकरणों की सुनवाई 2 दिसम्बर को

रायपुर, 25 नवंबर 2020

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा 2 दिसम्बर को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक जल विहार कॉलोनी, रायपुर स्थित आयोग कार्यालय में रायपुर जिले के प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी। सुनवाई के लिए बीस प्रकरण रखे गए हैं। इस दौरान आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरण मयी नायक महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित मामलों की सुनवाई करेंगी। सुनवाई हेतु कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन करते हुए होगी, जिसमें सभी पक्षकारों शोसल डिस्टेंसिंग और एक दूसरे से दूरी के निर्देशों का पालन करना होगा। पक्षकारों से कहा गया है कि वे चहरे, मुंह और नाक को ढकते हुए तीन लेयर वाले मास्क या मोटा कपड़ा का रूमाल बांधकर आयें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *