रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज विशेष विमान से गुजरात जाएंगे। गुजरात प्रवास के दौरान सीएम भूपेश बघेल कांग्रेस नेता अहमद पटेल के गृह ग्राम पीरामन जाएंगे और यहां वे अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम भूपेश बघेल दोपहर बाद रायपुर लौटेंगे।
गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का बुधवार को तड़के निधन हो गया। दिवंगत नेता पटेल 71 वर्ष के थे। बता दें कोरोना संक्रमण के चलते पिछले करीब एक माह से गुरूग्राम के अस्पताल में भर्ती थे। कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रहे पटेल पार्टी के संकटमोचक के रूप में भी जाने जाते थे।
