आ गया ‘निवार’, छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, कई जगहों में बारिश की संभावना

रायपुर। चक्रवात निवार तूफान तमिलनाडु के तट से टकराने के बाद कई इलाकों में बारिश हो रही है। तमिलनाडु के आलवा आंध्रप्रदेश और पुडुचेरी में तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। NDRF की टीम को तैनात किया गया है। वहीं कई इलाकों में ठंडी हवाओं के साथ तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग की माने तो निवार का असर कल तक रहेगा।

निवार तूफान का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा है। तूफान के चलते पूरे प्रदेश में बदली छाई हुई है। वहीं कई जगहों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने तूफान के असर को देखते हुए अलर्ट जारी किया है।

आज सुबह से ही राजधानी रायपुर समेत अधिकांश इलाकों में बादल छाए हुए है। वहीं आज और कल प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। सरकार ने सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। किसनों को धान ढक कर रखने का कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *