पहले महिला को बचाया फिर उसी के साथ करवाई छेड़खानी

मुंबई लोकल ट्रेन में एक महिला के साथ छेड़खानी और लूटपाट का एक अजीब मामला सामने आया है. इस घटना में महिला को चेन स्नैचर से बचाने वाले व्यक्ति ने ही महिला की इज्जत पर डांका डालने की कोशिश की. यह घटना मंगलवार रात की है.

दरअसल, मंगलवार रात में करीब 11:44 बजे एक महिला बोरिवली स्टेशन से चर्चगेट की ओर जाने वाली ट्रेन के जनरल कंपार्टमेंट में सवार हुई. उस वक्त ट्रेन के कंपार्टमेंट में केवल एक व्यक्ति था, जिसकी पहचान 32 वर्षीय रहीम शेख के रूप में हुई है. वह अपनी सीट पर बैठे-बैठे सो रहा था.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेन अभी प्लेटफॉर्म पर ही खड़ी थी कि महिला के सवार होने के बाद एक और यात्री उसमें आ गया. उसने महिला के गले पर चाकू रखकर उससे उनकी सोने की हार और मोबाइल फोन मांगने लगा. उसकी पहचान संताक्रूज ईस्ट के रहने वाले ओमप्रकाश दीक्षित के रूप में हुई. इसी बीच महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर अपनी सीट पर सो रहे रहीम शेख की आंख खुल गई. रहीम ने चाकू से हमला करने की कोशिश कर दीक्षित के सिर पर वार कर उसे खींचकर ट्रेन से बाहर कर दिया.

महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि इसके बाद रहीम ने उससे कहा कि वह सुरक्षित है. साथ ही उसने कहा कि तुम मेरी बहन की तरह हो. भयभीत न हो. मैं यहां हूं.

लेकिन जैसे ही ट्रेन प्लेटफार्म छोड़ने लगी, वह दरवाजे के पास गया और दीक्षित को अंदर बुला लिया. इसके बाद बोरिवली और कंडीवाली स्टेशनों के बीच दीक्षित ने महिला के साथ छेड़खानी की और उसके हार और मोबाइल फोन लूट लिए. इसके बाद दोनों
कंडीवाली स्टेशन पर उतरकर फरार होने लगे. इस बीच महिला चिल्लाने लगी. तभी वहां पहुंची पुलिस ने दीक्षित को पकड़ लिया.

बोरिवली रेलवे स्टेशन पर तैनान सीनियर इंस्पेक्टर भास्कर पवार ने बताया कि स्टेशन पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे से मामले की जांच में छेड़खानी करने वाले के बारे में मामूली जानकारी मिली. इसके बाद हमने रहीम शेख की तलाश में कई टीमें लगा दी.
हमें पता चला कि वह नशे का आदी है और उसने खुद को एक पब्लिक टॉयलेट में बंद कर लिया था. गुरुवार को शेख को कांडिवली वेस्ट से गिरफ्तार कर लिया गया. वैसे इस घटना के मुख्य आरोपी दीक्षित और शेख एक दूसरे को नहीं जानते थे और न ही पहले कभी मिले थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *