रायपुर : कारोबारी का अपहरण करने वाले 5 गिरफ्तार, जानिए कैसे हुई थी वारदात

रायपुर। राजधानी के कारोबारी अपहरण मामले का खुलासा हो गया है। आपसी विवाद की वजह से प्रोपर्टी डीलर की किड्नेपिंग की गयी थी। राजधानी पुलिस ने इस मामले में सभी 5 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिन 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनके नाम हिमांशु शर्मा, सार्थक डे, निखिल चंद्राकर, हर्ष शर्मा और रितेश शर्मा है। इन सभी आरोपी को घटना के कुछ घंटों बाद ही राजधानी पुलिस ने दबोच लिया। दरअसल शनिवार की रात राजधानी के गोलबाजार थाने में व्यवसायी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। व्यवसायी ने खुद थाने पहुँचकर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। व्यवसायी के लिखित आवेदन के अनुसार उसका अपहरण 27 नवंबर को रात साढ़े ग्यारह बजे तब किया गया जबकि वह अपने काम्प्लेक्स के निवासियों का विवाद होते देख उन्हे छुड़ाने की कोशिश कर रहा था।

पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र निवासी विवेक गुप्ता ने थाना गोलबाजार में सूचना दी कि, 27 नवंबर को जबकि वह रोज की तरह अपने काम्प्लेक्स को चेक करने पहुँचा तो उसने देखा कि, कॉम्प्लेक्स निवासी दो लोगों से स्विफ़्ट कार सवार युवक लड़ाई कर रहे हैं। उसने छुड़ाने की कोशिश की तो युवक उसे पीटते हुए अमलेश्वर की ओर ले गए,जहाँ एक घर में क़ैद कर यह कहने लगे कि, पचास हजार घर से मंगाओ तो ही छोड़ेंगे। इस दौरान युवक से मारपीट भी हुई। आवेदन के अनुसार युवक विवेक गुप्ता ने बताया है कि नदी पार ढाबे पर युवक की बहन को पचास हजार के साथ बुलाया गया। अपहरणकर्ताओं ने युवक को ढाबे के पास खड़ा रखा था, भीड़ बढ़ने की वजह से अचानक अपहरणकर्ता ग़ायब हो गए। वहीं युवक अपनी बहन माँ और चचेरे भाई के ढाबा पहुँचने पर उनके साथ वापस आ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *