कानपुर में चार युवकों द्वारा 14 वर्षीय किशोरी का कथित रूप से अपहरण कर उसका बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार, युवकों ने अलग-अलग स्थान पर लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार किया. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान राहुल सोनकर और मिथुन सोनकर के रूप में हुई है. वहीं, इस सिलसिले में संदिग्धों विक्की राजपूत और साहिल बाल्मीकि को भी हिरासत में लिया गया है.
पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) राज कुमार अग्रवाल ने सोमवार को बताया कि यह मामला रविवार को तब सामने आया, जब नाबालिग लड़की किसी तक आरोपियों के चंगुल से बच निकलने में सफल रही और अपने घर पहुंची. पुलिस अधीक्षक के अनुसार, लड़की ने अपने माता-पिता को बताया कि चार लोगों ने उसका अपहरण कर दो दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर उसका कथित रूप से बलात्कार किया
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप के साथ ही पॉक्सो कानून के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की दी है. लड़की को चिकित्सकीय जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है.
