स्वर्गलोक से धरती पर पधार रहे देवताओं के स्वागत को काशी पूरी तरह सज-धज कर तैयार है। देव दीपावली को लेकर यही कहा जाता है कि इस दिन देवता स्वर्गलोक से धरती पर पधारते हैं। हालांकि देव दीपावली का आयोजन हर साल होता है लेकिन इस बार का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी से खास होगा। पीएम मोदी और सीएम गंगा में नौकायन कर घाटों की खूबसूरती को देखेंगे।
पीएम मोदी ने स्थानीय भाषा में शुरू किया संबोधन
पीएम मोदी ने शुरू किया संबोधन, काशी के लोगों को दींं शुभकामनाएं। पीएम मोदी ने स्थानीय भाषा में अपने संबोधन की शुरुआत की है। उन्होंने भोजपुरी में लोगों संबोधित किया तो लोगों में काफी उत्साह देखा गया।
राजघाट पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
प्रधानमंत्री मोदी राजघाट पहुंच चुके हैं। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद वह लोगों को संबोधित करेंगे।
काशी की ओर से सीएम योगी ने पीएम मोदी का स्वागत
सीएम योगी आदित्यनाथ एक बार फिर लोगों को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने काशी की जनता की ओर से पीएम मोदी का स्वागत किया। उन्होंने काशी की उस प्रतिमा का भी जिक्र किया जो विदेश से दोबारा काशी में लाने में सफलता प्राप्त हुई।
पीएम मोदी ने दीया जलाकर देव दीपावली को मनाया
पीएम मोदी ने दीया जलाया। इसके साथ ही पर्यटन विभाग की एक साइट का लोकार्पण किया। अब पीएम के सामने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे हैं। राजघाट पर दीपोत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद वह देव दीपावली पर घाटों पर मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे। देव दीपावली पर काशी 11 लाख दीयों से रोशन होगी।
पीएम की झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में जुटे लोग
पीएम नरेंद्र मोदी का क्रूज राजघाट पहुंच चुका है। यहां लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में एकत्र हुए हैं। इस दौरान काशी रोशनी में नहाई हुई नजर आ रही है।
काशी में शाम का नजारा बेहद शानदार
प्रधानमंत्री मोदी एक बार फिर क्रूज में सवार होकर ललिता घाट के लिए निकल चुके हैं। इसके बाद वो राजघाट जाएंगे और यहां के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। शाम होने के साथ ही काशी में शाम का नजारा बेहद शानदार दिखाई दे रहा है।
ऐसा है पीएम मोदी का सपना
55 हजार वर्गफुट में बाबा विश्वनाथ धाम बनाया जा रहा है। पीएम मोदी का सपना है कि गंगा में स्नान करने के बाद श्रद्धालु सीधे मंदिर तक पहुंच सकें, साथ ही स्नान करने के दौरान मंदिर का शिखर भक्तों को दिखे। अगस्त 2021 तक इस कॉरिडोर को पूरा बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
इसके बाद राजघाट के लिए रवाना होंगे पीएम मोदी
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसमें वह काशी विश्वनाथ को गंगा से जोड़ना चाहते हैं। इस दौरान उन्होंने कॉरिडोर के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति को भी जाना। निरीक्षण के बाद वह क्रूज पर सवार होंगे, इसके बाद राजघाट पर पहुंचेंगे।
सीएम योगी ने पीएम को दिया तोहफा
पूजा के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को एक तोहफा दिया है। इसके बाद उन्होंने कॉरिडोर की जानकारी ली है।
पूजा में इस सामग्री का किया गया प्रयोग
बाबा विश्वनाथ के पूजन में फूल, दूध, दही, शहद, चंदन, रोड़ी सुपारी फल, मेवा आदि है। प्रधानमंत्री के प्रसाद में रुदाक्ष की माला, बेलपत्र, भस्मी, बाबा का चित्र, दुपट्टा है। पीएम मोदी एक-एक कर सामग्री को बाबा विश्वनाथ को अर्पित कर रहे हैं।
पीएम मोदी कर रहे हैं पूजा
पीएम मोदी बाबा विश्वनाथ के दर पर पहुंच चुके हैं और पूजा-अर्चना शुरू हो गई है।
पीएम मोदी की पूजा में होगी ये सामग्री
बाबा विश्वनाथ के पूजन में सामग्री फूल, दूध, दही, शहद, चंदन, रोड़ी सुपारी फल, मेवा आदि होग। प्रधानमंत्री के प्रसाद में रुदाक्ष की माला, बेलपत्र, भस्मी, बाबा का चित्र, दुपट्टा होगा।
पीएम मोदी का क्रूज ललित घाट पहुंचा
क्रूज ललित घाट अपने स्थान पर पहुंच चुका है। कुछ ही समय में प्रधानमंत्री मोदी बाहर निकलेंगे।
पीएम यहां आधे घंटे करेंगे निरीक्षण
प्रधानमंत्री क्रूज में सवार होकर काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लिए निकल गए हैं। वह यहां आधे घंटे निरीक्षण करेंगे। साथ ही वह अपने ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की निर्माण की प्रगति के बारे में जानेंगे। इसके बाद वह बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगे।
