शादी के 3 दिन पहले थाने पहुंची दुल्हन, दूल्हे पर लगाया गंभीर आरोप

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी से महज़ तीन दिन पूर्व एक लड़की ने अपने होने वाले दूल्हे के खिलाफ कोहेफिज़ा थाना में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है. लड़की का आरोप है कि जिस शख्स से उसकी सगाई हुई है वो दहेज के लिए दबाव डाल रहा है.

भोपाल की रहने वाली लड़की ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी मुंबई के रहने वाले डॉक्टर अरबाज से पक्की हुई है. उसने दहेज में 25 लाख रुपये की मांग की. पैसे नहीं देने पर फोन लगाकर सगाई तोड़ने की धमकी भी दी है. पीड़िता ने बताया कि ससुराल वाले फ्लैट खरीदने के नाम पर 25 लाख रुपए की डिमांड कर रहे हैं. कोहेफिजा थाना इंचार्ज के अनुसार, लड़की का रिश्ता परिवार वालों ने मुंबई के एक डॉक्टर से पक्का किया था. सगाई में लड़के वालों को दहेज में महंगी कार, फर्नीचर सहित अन्य सामान की रकम अदा कर दी गई थी. लॉकडाउन के कारण शादी की तारीख बढ़ाकर 29 नवंबर पक्की की गई थी.

इसी बीच लड़का और उसके मां-बाप ने लड़की के पिता से फ्लैट के लिए 25 लाख की डिमांड रख दी. डिमांड पूरी नहीं करने पर लड़के वालों ने रिश्ता तोड़ दिया. इसके बाद मुतास्सिरा पक्ष की तरफ से केस दर्ज कराया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *