दोस्त की 13 वर्षीय बहन को शराब पिलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

कानपूर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक 13 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया. लड़की को उसके भाई के दोस्त ने फोन करके कॉफी शॉप पर आने को कहा था. वहां से वह लड़की को अपने फ्लैट पर ले गया. यहां लड़की को शराब पिलाई और उसके बाद दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गये. किसी तरह लड़की अपने घर पहुंची और परिजनों को मामले के बारे में बताया. इस मामले में पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराने के बाद दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है.

काजीखेड़ा की निवासी13 वर्षीय द​लित लड़की को नहीं पता था कि भाई का दोस्त उसकी आबरू के साथ खिलवाड़ करेगा. लड़की ने बताया कि शनिवार को भाई के दोस्त साहिल ने उसे फोन करके कॉफी शॉप पर आने को कहा. यहां से साहिल लड़की को अपने फ्लैट पर लेकर पहुँच गया. लड़की को उसने धोखे से शराब पिला दी. शराब पीने के बाद लड़की को सुध नहीं रही. इस दौरान आरोपी युवक ने अपने दोस्तों के साथ ​मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया.

वहीं, लड़की के अचानक घर से गायब होने के बाद परिजनों को चिंता होने लगी. घरवाले उसकी खोजबीन में जुट गये, लेकिन लड़की का कहीं पता नहीं चल पा रहा था. घरवालों ने थाने में लड़की की गुमशुदगी को लेकर शिकायत लिखवाई. वहीं रविवार को लड़की बदहवास हालत में अपने घर पहुंची. लड़की ने घरवालों को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया. उसने बताया कि भाई के दोस्त साहिल ने अपने तीन दोस्त राहुल सोनकर, वीके राजपूत और मिथुन के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया. इसके बाद आरोपी उसे कमरे में छोड़कर भाग गये.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *