पति-पत्नी ने रात के भोजन के साथ खाया ज़हर, सुबह जब घर पंहुचा बेटा तो…

झुंझुनूं: राजस्थान के झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले लोटिया गांव में एक पारी पत्नी की जहर (Poison) के सेवन के बाद मौत हो गई है. आपको बता दे कि लोटिया गांव के निवासी राजेंद्र यादव अपनी पत्नी के साथ भोजन करके सोया था. सुबह उसका पुत्र सुधीर बाहर से घर लौटा तो घर में उसके माता पिता दोनों अचेत अवस्था में फर्श पर पड़े हुए मिले. पास में ही जहर की खाली बोतल पड़ी थी.

सुधीर ने पड़ौसियों व अन्य परिवार वालों को सूचित कर अपने माता पिता को उपचार के लिए चिड़ावा भर्ती कराया. जहां से दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद झुंझुनूं रैफर कर दिया. चिड़ावा से झुंझुनूं ले जाते वक़्त बीच रास्ते में दोनों पति पत्नी की मौत हो गई.

वहीं, घटना की सूचना मिलने पर सूरजगढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक पति पत्नी के शव को सूरजगढ़ CHC में भिजवाया. पुलिस ने सूरजगढ़ सीएचसी में दोनों के शवों का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा कर परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया है. पति-पत्नी के शव परिजनों को सौंपने के बाद पुलिस मौत के कारणों की तलाश में लग गई है. पुलिस का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही कुछ साफ़ हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *