तेल बाजार की कंपनियों ने दिसंबर महीने के लिए गैस की कीमतों को जारी कर दिया है. अगस्त और सितंबर के बाद तीसरे महीने में भी रसोई गैस सिलेंडर के दामों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं देखने को मिला था. लेकिन अक्टूबर और नवंबर महीने में कामर्शियल सिलेंडर महंगा हुआ था. दिसंबर महीने के लिए तेल कंपनियों सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर 14.2 किग्रा की कीमत 594 रुपये रखी है. वहीं अन्य शहरों में सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, हालांकि कामर्शियल सिलेंडर के दाम में 56 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किग्रा वाले LPG सिलेंडर की कीमत में 1,241 रुपये से बढ़कर 1,296 रुपये हो गई है. 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम में 55 रुपय़े की वृद्धि की गई है. वहीं 14.2 किग्रा वाले सिलेंडर का दाम 594 रुपये रखा गया है. अगर कोलकाता की बात करें तो यहां 19 किग्रा वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1,296 रुपये से बढ़कर 1,351.50 रुपये हो चुका है. यहां भी सिलेंडर के भाव में 55 रुपये की बढ़त है. वहीं घरेलू गैस 620.50 रुपये है
मुंबई में 19 किग्रा वाले सिलेंडर का दाम 1,189.50 रुपये से बढ़कर 1,244 रुपये पहुंचा चुका है यानी 55 रुपये महंगा हुआ है. वहीं 14.2 किग्रा वाले सिलेंडर की कीमत 594 रुपये है. 19 किग्रा के सिलेंडर का भाव चेन्नई में 1,354.50 से बढ़कर 1,410.50 पहुंच चुका है. वहीं 14.2 किग्रा के सिलेंडर का भाव 610 रुपये है.
