रोज खाई जाने वालीं ये 10 चीजें हो सकती हैं खतरनाक, इन बातों का रखें ध्यान

चेरी बीज- चेरी दिल के बीमारियों को कम करने और पाचन क्रिया को सही रखता है लेकिन इसका बीज बहुत हानिकारक होता है. चेरी का बीज बहुत कठोर होता है और इसमें प्रूसिक एसिड होता है जो बहुत जहरीला माना जाता है. अगर आपने गलती से चेरी का बीज निगल लिया है तो कोई बात नहीं ये आपके बॉडी सिस्टम से किसी ना किसी तरह बाहर आ जाएगा. चेरी खाते समय इसके बीज चबाने से बचें.

हरा आलू- हरे या अंकुरित आलू में ग्लाइकोसाइड नाम का विषाक्त पदार्थ होता है. हरा आलू खाना सुरक्षित नहीं माना जाता है. ग्लाइकोसाइडयुक्त हरा आलू खाने से मितली, दस्त, भ्रम और सिरदर्द की समस्या हो सकती है.
सेब के बीज- सेब के बीज में कुछ मात्रा में साइनाइड होता है, जो शरीर को नुकसान पहुंचाता है. इसकी वजह से सांस लेने से लेकर दौरे आने तक की समस्या हो सकती है. हालांकि, अगर आपने इसे गलती से खा लिया है तो परेशान होने की कोई बात नहीं है. सेब के बीज पर एक सुरक्षात्मक कोटिंग होती है जो साइनाइड को बॉडी सिस्टम में प्रवेश करने से रोकती है. सेब खाते समय सावधान रहें और इसके बीज को हटाकर ही खाएं.

कड़वे बादाम- कड़वे बादाम में एमिगडलिन नाम का केमिकल बहुत ज्यादा मात्रा में पाया जाता है. ये कमिकल शरीर में  साइनाइड बनाने का काम करता है. इसे खाने से पेट में दर्द, उल्टी और दस्त हो सकते हैं. इसलिए कड़वे बादाम खाने से बचें.

जायफल- जायफल की थोड़ी से मात्रा खाने का स्वाद बढ़ा देती है लेकिन इसे एक चम्मच भी खाना आपकी बॉडी के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है. जायफल में मिरिस्टिसिन नाम का रसायन उच्च मात्रा में पाया जाता है और इसकी वजह से चक्कर आना, मतिभ्रम, सुस्ती और दौरे आने तक की समस्या हो सकती है.

कच्चे काजू- आमतौर पर दुकानों पर पैकेट मिलने वाले काजू कच्चे नहीं होते हैं. बाजार में बेचने से पहले से काजू को उबालकर उरूशिओल नाम का विषाक्त पदार्थ निकाल दिया जाता है. बिना उबला काजू खाने से एलर्जी की समस्या हो सकती है.

मशरूम- मशरूम खाने में स्वादिष्ट होते हैं और शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं लेकिन मशरूम खाते समय इसकी पहचान जरूरी है. जंगली मशरूम खाने से पेट में दर्द, दस्त और उल्टी, डिहाइड्रेशन और लिवर की दिक्कत हो सकती है.

कच्चे आम- कच्चे आम, इसके छिलकों और पत्तियों में भी विषाक्त पदार्थ पाया जाता है. अगर आपको एलर्जी की समस्या है कच्चा आम खाने से आपको रैशेज या सूजन की समस्या हो सकती है.

कच्चा राजमा- बीन्स की सारी किस्मों में सबसे अधिक लैक्टिन कच्चे राजमा में पाया जाता है. लैक्टिन एक ऐसा टॉक्सिन है जो पेट खराब कर सकता है. इसके सेवन से उल्टी या दस्त की समस्या हो सकती है. राजमा खाने से पहले हमेशा उसे अच्छे से उबाल लें.
स्टार फ्रूट- स्टार फ्रूट को कमरख भी कहा जाता है. अगर आपको किडनी की बीमारी है तो स्टार फ्रूट खाने से बचें. सामान्य किडनी स्टार फ्रूट में पाए जाने वाले विषाक्त पदार्थों को फिल्टर कर सकती है, लेकिन किडनी खराब होने पर इसके विषाक्त बॉडी में ही रह जाते हैं जिसकी वजह से मानसिक भ्रम और दौरे की स्थिति आ सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *