बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान दुबई से मुंबई आ गए हैं. शाहरुख खान को हाल ही में यशराज फिल्म स्टूडियो के बाहर देखा गया. इस दौरान शाहरुख खान लंबे बाल और फ्रेंच दाढ़ी में अलग ही अंदाज में नजर आएं.
शाहरुख खान की यह तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है. बता दें कि शाहरुख खान ने अपनी नई अपकमिंग फिल्म पठान पर काम शुरू कर दिया है. इस फिल्म को लेकर उनके फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं.
शाहरुख खान ने एक सफेद टी शर्ट और साथ में काले रंग का लोअर पहना हुआ है. उनका ये लुक बहुत ही शानदार लग रहा है. लम्बे बालों में शाहरुख खान अलग ही लग रहे हैं. माना जा रहा है कि यह लुक उन्होंने फिल्म पठान के लिए तैयार किया है.
बताया जा रहा है कि सोमवार को दीपिका पादुकोण ने भी शाहरूख को ज्वाइन किया था. बता दें कि फिल्म में शाहरुख के साथ उनकी को-स्टार दीपिका पादुकोण नजर आएंगी. वहीं फिल्म में जॉन अब्राहिम भी होंगे. ये फिल्म सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित की जाएगी. लेकिन अभी इस फिल्म का ऐलान शाहरुख ने खुद नहीं किया.
शाहरुख खान इससे पहले चेन्नई एक्सप्रेस, ओम शांति ओम, हैप्पी न्यू ईयर जैसी फिल्मों में दीपिका के साथ काम कर चुके हैं और उन फिल्मों में उनकी जुगलबंदी शानदार रही. एक साथ की गई उनकी ये फिल्में हिट भी रही थीं.
