अगर आपकी भी है रात में ब्रा पहनकर सोने की आदत तो पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट्स

ब्लड सर्कुलेशन पर प़ड़ता है असर- अगर आप रात में सोते समय अंडरवायर ब्रा पहनकर सोती हैं तो इससे स्तनों के पास ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित हो सकता है. इससे ब्रेस्ट एरिया के आसपास की मसल्स सिकुड़ने लगती हैं.

नींद में पड़ सकता है खलल- अच्छी नींद चाहिए तो आपको ब्रा उतारकर सोना चाहिए. रात में ब्रा पहनकर सोने से आपको काफी असहज महसूस हो सकता है और आपकी रातों की नींद भी प्रभावित हो सकती है.

आता है ज्यादा पसीना- पूरे टाइम ब्रा पहनकर रखने से ब्रेस्ट एरिया में ज्यादा पसीना आता है. इससे ब्रेस्ट के पास फंगल इन्फेक्शन भी हो सकता है. पॉलिएस्टर जैसी सिंथेटिक चीजों से बनी फैंसी ब्रा को पहनने से बचना चाहिए. इन कपड़ों में अधिक पसीना आता है.

ब्रेस्ट कैंसर का खतरा- हालांकि इस बात के कोई ठोस सबूत नहीं है लेकिन माना जाता है कि ब्रा पहनकर सोने से ब्रेस्ट कैंसर हो सकता है एक गलत प्रकार या आकार का ब्रा आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है. साथ ही वायर और फैंसी ब्रा पहनकर सोने से ब्रेस्ट कैंसर की संभावनाएं बढ़ जाती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *