नाबालिग की बेरहमी से चाकुओं से गोदकर की हत्या, देखकर दहल जाएगा दिल

रायपुर। बीते रविवार को हुई नाबालिग की हत्या का दिल दहला देने वाला वीडियो अब सामने आया है। जिसमें आरोपी युवक बड़ी बेरहमी से नाबालिग को चाकुओं से गोदते हुए नजर आ रहा है। बताया जा रहा है ​कि यह वीडियो आरोपी जावेद का साथी जुबैर और अन्य लोगों ने बनाया है।

बता दें कि रविवार देर रात करीब 12 बजे आसपास टीकरापारा थाना क्षेत्र के बोरियाकला के आरडीए कॉलोनी में नाबालिग 17 वर्षीय राहुल तांडी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। हत्या की वजह आपसी रंजिश बताया गया। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं आज जिसमें आरोपी नशे की हालत में चाकुओं से नाबालिग की हत्या करते हुए नजर आ रहा है।

जानकारी के अनुसार नाबालिग की हत्या का मुख्य आरोपी जावेद ने कैमरे के सामने ही वारदात को अंजाम दिया। उसी के कहने पर जुबैर और अन्य लोग बनाते रहे। वहीं अब दोनों लोगों की गिरफ्तारी के बाद दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि उसके साथी ही यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर रहे थे। जो अब पुलिस के हाथ लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *