मुंगेली : विश्व एड्स दिवस-’वैश्विक एकजुटता, साझा जिम्मेदारी’

मुंगेली 01 दिसम्बर 2020

जिले में आज विश्व एड्स दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बीएमओ परिसर मुंगेली में रंगोली प्रतिस्पर्धा का एवं बीएमओ हाॅल में संगोष्ठि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतिस्पर्धा में एएनएम, मितानीनों एवं एनजीओ (टीआई प्रोजेक्ट) के द्वारा विभिन्न प्रकार की रंगोलीयों के माध्यम से एचआईव्ही, एड्स जागरूकता संदेश का प्रदर्शन किया। इस प्रतिस्पर्धा मेें मालती एवं कल्याणी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, पुजा यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं विनिता डाहिरे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को सात्वना पुरस्कार वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. महादेव तेंदवे ने एचआईव्ही एड्स फैलाव एवं बचाव, एचआईव्ही संक्रमित व्यक्तियों के साथ बिना भेदभाव किये सामाज में स्वतन्त्रता पूर्वक जीवन जीने में सहायता करने की बात कही । उन्होने कहा कि शासन के निर्देशानुसार सामाजिक सुरक्षा योजना लागू की गयी है जिसमें अन्त्योदय राशन कार्ड, बस पास, कानूनी सहायता जैसे अन्य योजना शामिल हैं। जिला एड्स नियंत्रण अधिकारी श्री डाॅ. सुदेश रात्रे ने
एड्स के उŸापत्ती के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होने कहा  कि समस्त आईसीटीसी केन्द्रों में निःशुल्क एवं गोपनीय एचआईव्ही जाँच किया जाता है। उन्होने जिले में एचआइव्ही एड्स के अंतर्गत चलाये जा रहे, कार्यक्रमो को वैश्विक एकजुटता साझा जिम्मेदारी की बात कहीं। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री उत्कर्ष तिवारी ने जिलेे मंें चलाये जा रहे विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं में मितानीनों की महत्वपूर्ण भुमिका और खण्ड़ चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एम.के राय ने एचआईव्ही वायरस के शरीर में संक्रमण एवं प्रभाव के बारे में जानकारी दी। प्रभारी लिंक एआरटी नोडल अधिकारी डाॅ. आशुतोष कोशले ने जिला चिकित्सालय मुंगेली में एआरटी दवाईयों की उपलब्धता की जानकारी दी। जनजागरूता अभियान के तहत् मुंगेली शहर में प्रचार वाहन के द्वारा एचआईव्ही एड्स की जानकारी देते हुए पाम्पलेट का वितरण किया गया है। इस अवसर पर जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. कमलेश खैरवार, डीपीसी श्री अमिताभ तिवारी सहित श्री धीरज रात्रे, श्री अमित सिंह, श्री प्रहलाद सिंह ठाकुर, श्री दिलीप बसंत, श्री कैलाश जायसवाल, श्री सुमेश जायसवाल, श्री संतोष वर्मा, श्री सुरेन्द्र लहरे अहाना परियोजना, एवं ग्रामीण विकास सहारा संस्थान टीआई प्रोजेक्ट के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *