सीएम बघेल बुधवार को नेहरू नगर भिलाई रेलवे अंडरब्रिज का करेंगे शुभारंभ

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 दिसम्बर  को दुर्ग एवं भिलाई में आयोजित विभिन्न लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होगें । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपरान्ह 1ः30 बजे रायपुर से प्रस्थान कर अपरान्ह 1ः55 बजे कुटेलाभाठा भिलाई आयेगें। वे यहां पहुंचकर आईआईटी भिलाई में ब्रिक लेयिंग समारोह में हिस्सा लेंगे। शाम 4 बजे कुटेलाभाठा से प्रस्थान कर शाम 4ः10 बजे रविशंकर स्टेडियम दुर्ग आयेंगे। वे यहां लोककला मार्ग का लोकार्पण करेंगे।

कार्यक्रम पश्चात मुख्यमंत्री बघेल 4ः30 बजे दुर्ग में मुख्य अभियंता लोकनिर्माण के कार्यालय का शुभारंभ करेंगे। 4ः45 बजे पटेल चौक में निर्मित अनुसूचित जाति विकास  प्राधिकरण के कार्यालय का लोकार्पण करेंगे। 4ः55 बजे पटेल चौक दुर्ग से प्रस्थान कर 5ः05 बजे नेहरू नगर भिलाई आयेंगे। वे यहां कार्यालय उप पुलिस अधीक्षक और यातायात मुख्यालय का लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री बघेल भिलाई नेहरू नगर में निर्मित्त रेल्वे अंडर ब्रिज का लोकार्पण कर आमजनता को समर्पित करेंगे। उल्लेखनीय है कि भिलाई नगर एवं वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हावड़ा- मुंबई रेलमार्ग के किलोमीटर 862/9-11 में भिलाई नेहरू नगर रेल्वे क्रासिंग पर सुगम एवं व्यवस्थित यातायात हेतु छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रेल्वे अंडडरब्रिज का निर्माण किया गया है यह ब्रिज 11 करोड़ 64 लाख 47 हजार रूपए की लागत से किया गया है।

कार्यक्रम पश्चात 5ः15 बजे नेहरू नगर भिलाई से रवाना होकर 5ः25 बजे बापू नगर भिलाई आयेंगे। यहां आयोजित बापू नगर तालाब लोकार्पण में शामिल होकर अण्डा चौक मैदान पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री बघेल  यहां  आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होकर मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *