रमन राज’ के 15 सालों में 17 से 18 जिलों में फैला नक्सलवाद, कवर्धा भी अछूता नहीं…मोहन मरकाम

रायपुर, छत्तीसगढ़। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने पूर्व सीएम रमन के बयान पर पलटवार किया है। रमन ने कहा था कि कांग्रेस कार्यकाल में नक्सलियों के हौसले बुलंदी पर है।

पूर्व सीएम रमन के इस बयान पर कटाक्ष करते हुए पीसीसी चीफ मरकाम ने कहा है कि 2003 तक छत्तीसगढ़ के केवल 3 जिलों में नक्सलवाद था। लेकिन रमन सिंह के 15 साल के कार्यकाल में 17 से 18 जिलों तक नक्सलवाद फैल गया।

पूर्व सीएम का जिला कवर्धा में नक्सलवाद की चपेट में है। हमारी सरकार विश्वास और विकास के एजेंडे पर काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *