अवैध भर्तियों को लेकर दायर जनहित याचिका पर जिला शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी

वर्ग- 3 और वर्ग-4 में की थी सैकड़ों की संख्या में मनमानी भर्तियां

बिलासपुर। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग में की गई अवैध और मनमानी भर्तियों को लेकर दायर की गई जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने शासन व जिला शिक्षा अधिकारी बस्तर को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है ।

बता दें कि, बस्तर के जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र झा द्वारा 2013-14 और 2017-18 में स्कूल शिक्षा विभाग में बिना विज्ञापन जारी किए वर्ग- 3 व वर्ग-4 में 400 से अधिक संविदा नियुक्तियां की थी, जिसकी शिकायत शासन से की गई, लेकिन कोई भी कार्रवाई ना होने पर छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति व जनजाति संघ की ओर से जनहित याचिका दायर की गई है।

पूरे मामले पर सुनवाई करते हुए है चीफ़ जस्टिस की डिवीजन बैंच ने जिला शिक्षा अधिकारी बस्तर व शासन को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। अब मामले की अगली सुनवाई चार हफ्ते बाद होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *