हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, 132 केवी तार की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत

बीजापुर। शहर के राणापारा इलाके में हाईटेंशन टावर पर चढ़े युवक की दर्दनाक मौत हो गई। उसका शव अभी भी टावर पर लटका हुआ है। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है।

जानकारी के अनुसार नैमेड थानाक्षेत्र के राणापारा में उस वक्त खलबली मच गई जब एक शख्स को करीब 60 फीट की ऊंचाई हाईटेंशन टावर में चढ़ा हुआ देखा। लोग कुछ कर पाते इससे पहले युवक 132 केवी तार की चपेट में आ गया। जोरदार विस्फोट के बाद युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मौत के बाद युवक का शव टावर पर लटका रहा।

किन कारणों से युवक हाईटेंशन टावर पर चढ़ा। अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं अभी तक मृतक के बारे में पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *