नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी के बीच धारे धीरे अब जिंदगी पटरी पर आने लगी है. एक साल से घर में बंद लोग अब बााहर घूमने का प्लान बना रहे हैं ताकि वह फ्रेश फील कर सके. दिसंबर का महीना चल रहा है और साल 2020 खत्म होने वाला है . इसी के साथ नए साल 2021 का आगमन होने वाला है. ऐसे में हर साल लोग न्यू ईयर (new Year) या क्रिसमस (christmas) पर कहीं ना कहीं घूमने का प्लान बनाते हैं. तो अगर आपने अभी तक कहीं घूमने का प्लान नहीं बनाया है और अभी तक भी सोच ही रहे हैं तो हम आपके लिए कुछ ऐसी जगहों की लिस्ट लाएं हैं जहां आपको जरूर जाना चाहिए. ताकि आपको कई मलाल ना रहे कि आप यहां कभी जा नहीं पाए. आप इन जगहों पर अपने पार्टनर या दोस्तों के साथ जा सकते हैं. आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में-
अंडमान और निकोबार- दोस्तों के साथ अगर ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो आपको यहां जरूर जाना चाहिए. आप यहां स्कूबा डाइविंग, स्नोर्केलिंग, पैरासेलिंग कर सकते हैं.
मेघालय- अगर आप कुछ शांत और प्राकृतिक जगह पर घूमना चहते हैं तो मेघायल बेस्ट जगह है. यहां आप एलीफेंट लेक, स्प्रेड ईगल फॉल, सेवन सिस्टर फॉल, उमियम लेक, शिलॉंग व्यू प्वाइंट, गारो हिल्स, खासी हिल्स आदि जगहें देख सकते हैं.
लद्दाख- हर भारतीय व्यक्ति का एक ना एक बार लद्दाख जाने का शौक होता है . कुछ लोग तो यहां चले जाते हैं लेकिन कुछ सिर्फ प्लान ही करते रह जाते हैं . ऐसे में इस क्रिसमस या न्यू ईयर पर आपको यहां जरूर जाना चाहिए. यहां आप बाइक किराए पर लेकर घूम सकते हैं.
ऋषिकेश- अगर आप पास की किसी जगह पर घूमना चाहते हैं तो ऋषिकेश से बेहतर कोई जगह नहीं है. यहां आप बंजी जंपिंग, जीप लाइनिंग, पैराग्लाइडिंग आदि कर सकते हैं. सर्दियों में राफ्टिंग यहां पर नहीं कराई जाती है. लेकिन आप बाकी चीजों का आनंद ले सकते हैं.
स्पीति वैली- यह देश की सबसे सुंदर और ठंडी जगहों में से एक है. स्पीति वैली हिमाचल प्रदेश राज्य में समुद्र तल से 12,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जहाँ पर साल में सिर्फ 250 दिन धूप रहती है.
