पिछले 24 घंटे में कोरोना के 30005 नए मामले, संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या 93 लाख के पार

कोरोना वायरस के दैनिक मामलों के बढ़ने और घटने का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में 30,005 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं, जिसमें शुक्रवार को सामने आए 29,398 मरीजों की तुलना में मामूली बढ़ोतरी हुई है। कोरोना से संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 93 लाख को पार कर गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 30,005 लोग संक्रमित हुए हैं, इसके बाद कोरोना से संक्रमित होने वाले कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 98 लाख को पार कर गई है। वर्तमान में, देश में वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 98,26,775 है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 442 मरीजों ने पिछले 24 घंटे में संक्रमण के चलते दम तोड़ा है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 1,42,628 हो गई है। देश में वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार चार लाख से नीचे बनी हुई है। वर्तमान में वायरस के सक्रिय मरीजों की संख्या 3,59,819 है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में 33,494 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। इसके बाद देश में संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर 93,24,328 हो गई है। पिछले 24 घंटे में सामने आए नए मरीजों की तुलना में संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या अधिक रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *